जुलाई 10, 2024 7:43 अपराह्न

printer

महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार आरक्षक सहदेव यादव को ईओडब्ल्यू ने राजंनादगांव के सोमनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया

महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार आरक्षक सहदेव यादव को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ के राजंनादगांव के सोमनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सहदेव यादव को रायपुर लाया है।
वहीं, इसी मामले में ईओडब्ल्यू ने निलंबित पुलिस अधिकारी चंद्रभूषण वर्मा के मैनेजर किशन वर्मा को भी गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे उन्नीस जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।