मई 21, 2024 8:14 अपराह्न

printer

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कोरबा पुलिस ने गोवा से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले 7 अंतर्राज्यीय सटोरियों को गिरफ्तार किया

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कोरबा पुलिस ने गोवा से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले सात अंतर्राज्यीय सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छत्तीसगढ़ के चार, महाराष्ट्र के दो और एक आरोपी हरियाणा का निवासी बताया जाता है।
जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में सौ करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया है। वहीं, तीस  लाख रूपये के लेनदेन को पुलिस द्वारा होल्ड कराया गया है। पुलिस ने सट्टे का खुलासा करते हुए बताया कि एक स्थानीय सटोरिये से पूछताछ में पता चला कि आरोपी और उसके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव ऐप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं, जिसके बाद एक टीम गठित कर गोवा के लिए रवाना की गई, जहां से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के पास से तेरह लैपटॉप, अड़तालीस मोबाईल, छब्बीस बैंक पासबुक, चौदह चेकबुक और चालीस ए.टी.एम. कार्ड बरामद किए गए हैं।