सितम्बर 11, 2024 7:20 अपराह्न | Mahatma Gandhi

printer

महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेल बोगी का उद्घाटन

 

 

    केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी दर्शन में महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेल बोगी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन अनेक लोगों के लिए प्रेरणा है और उनका अहिंसा का सिद्धांत वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति में दुनिया भर में अभी भी प्रासंगिक है।

    श्री शेखावत ने कहा कि सरकार रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में गांधीजी के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण का पालन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में प्रकृति के दोहन के कारण जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या बन गई है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से वृक्षों और धरती की रक्षा के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला