जनवरी 9, 2026 4:37 अपराह्न

printer

महात्मा गांधी की स्वदेश वापसी की स्मृति में, आज मनाया जा रहा है प्रवासी भारतीय दिवस

आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारतीय प्रवासियों ने देश की परंपराओं, विचारों और मूल्यों को पूरी दुनिया में फैलाया है। मंत्रालय ने कहा कि वे भारत और विश्व को जोड़ने वाले एक जीवंत सेतु हैं।

मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कथन को रेखांकित किया कि भारतीय प्रवासी भारतीय संस्कृति के राजदूत हैं। भारतीय प्रवासियों ने भाषाओं और त्योहारों से लेकर मूल्यों और परंपराओं तक, देश की सभ्यतागत भावना को महाद्वीपों में जीवित रखा है।