जनवरी 3, 2025 9:11 अपराह्न

printer

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या डिपो को 65 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अयोध्या डिपो को 65 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई हैं। परिवहन निगम के ए.आर.एम आदित्य प्रकाश ने बताया कि 12 जनवरी से इन बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए है, इस बार महाकुंभ की बड़ी ब्रांड लेबल पर तैयारी की गई। 265 बसें चलाने के लिए हमको निर्देश प्राप्त हुए है। जिसको हमारे दो तीन प्वाइंट है। कमरिया घाट, टांडा और हाटा से हम लोगों को बसें चलाने के निर्देश मिले है। उसकी पूरी तौर पर तैयारी हो गई है। सभी स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है और गाड़ियों की तैयारी पूरी कर ली गई है। रंग रोगन भी गाड़ियों का कर लिया गया है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला