मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 12, 2025 2:14 अपराह्न

printer

महाकुंभ: माघ पूर्णिमा पर दोपहर 12 बजे तक 1.59 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज के महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर दिन में 12 बजे तक एक करोड़ 59 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करना शुभ माना जाता है। यह कल्पवास करने के विशेष अनुष्ठान के अंत का भी प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल होंगे। अब तक करीब 47 करोड़ 55 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

विश्व के सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ। यहां दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।