अक्टूबर 7, 2025 6:12 अपराह्न

printer

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महर्षि वाल्मीकि को स्मरण करते हुए नमन किया

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महर्षि वाल्मीकि को स्मरण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आदिकवि को याद करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से जीवन के उच्चतम आदर्शों की स्थापना की और समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता त्रिलोकपुरी में वाल्मीकि दलित महापंचायत कार्यक्रम में शामिल हुई। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज की वास्तविक शक्ति करुणा, समानता और श्रम की गरिमा में निहित है। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला