फ़रवरी 25, 2026 11:24 पूर्वाह्न

printer

महत्वपूर्ण खनिजों पर चीन का दबदबा रक्षा निर्माण को कमजोर कर सकता है: अमेरिकी सांसद

अमरीका के सांसदों ने चेतावनी दी है कि महत्वपूर्ण खनिजों पर चीन का दबदबा संकट के समय में रक्षा निर्माण को कमजोर कर सकता है। पेंटागन ने घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से किए गए विवादास्पद इक्विटी निवेशों और मूल्य गारंटियों का बचाव किया है।

सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष रोजर विकर ने आपूर्ति श्रृंखलाओं के पुनर्निर्माण पर कांग्रेस की सुनवाई में कहा कि यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि चीन के महत्वपूर्ण खनिजों पर अमरीका की निर्भरता हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक कमजोरियों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुर्लभ खनिजों के निर्यात में कटौती की धमकियों से अमरीकी रक्षा विनिर्माण ठप हो जाता और अमरीकी अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचता।