महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लाभार्थी महिलाओं को आगामी दो सितंबर को सातवीं किश्त की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा तिहार के मौके पर लगभग सत्तर लाख हितग्राहियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है।
Site Admin | अगस्त 31, 2024 9:01 अपराह्न
महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लाभार्थी महिलाओं को आगामी दो सितंबर को 7वीं किश्त की जाएगी राशि