जनवरी 14, 2026 6:51 अपराह्न

printer

मस्कत पहुंचा भारतीय नौसेना का नौकायन पोत INSV कौंडिन्या

भारतीय नौसेना का पोत कौंडिन्य-आईएनएसवी गुजरात से पहली यात्रा पूर्ण करके आज मस्कत के सुल्तान काबूस बंदरगाह पर पहुंच गया है। आईएनएसवी कौंडिन्य ने पिछले साल 29 दिसंबर को गुजरात के पोरबंदर से अपनी यात्रा शुरू की थी।

इस स्वदेशी पोत को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने भारत में ओमान के राजदूत और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पोत का निर्माण प्राकृतिक सामग्रियों और विधियों का उपयोग करते हुए पारंपरिक तकनीकों से किया गया है।

ऐतिहासिक स्रोतों और प्रतीकात्मक साक्ष्यों से प्रेरित आईएनएस कौंडिन्य, नौकायन और समुद्री नौवहन में भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।