मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 3, 2024 6:59 पूर्वाह्न

printer

मस्कट में चल रहे पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप में भारत का सामना मलेशिया से होगा

ओमान के मस्‍कट में आज पुरूषों के हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 के सेमी फाइनल में पूर्व विजेता भारत का सामना मलेशिया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

 

इससे पहले रविवार को भारतीय टीम दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर पूल-ए में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई। उस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने हैट्रिक लगायी जबकि अराईजीत सिंह हुंडल ने भारत के लिए दो गोल किए। गुरजोत सिंह, रोसान कुजूर और रोहित ने एक-एक गोल किये। दक्षिण कोरिया के लिए एक मात्र गोल ताये‍हइयोन किम ने किया।

 

इस प्रतियोगिता का एक और सेमी फाइनल आज ही पाकिस्‍तान और जापान के बीच खेला जाएगा। इसमें विजेता टीम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम होगी।

 

पुरूषों की 10वीं हॉकी जूनियर एशिया कप प्रतियोगिता का फाइनल कल खेला जाएगा।