मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 2, 2023 5:16 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

मसूरीः सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में गांधी चौक पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित में उनके और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा आज लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्श को जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा देश में स्वच्छता अभियान में पर्यावरण मित्रों का भी अहम योगदान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला