जून 23, 2025 9:12 पूर्वाह्न

printer

मलेशिया में आज से शुरू हो रही एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप 2025 में अनाहत सिंह और अभय सिंह भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे

एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप 2025 में अनाहत सिंह और अभय सिंह भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता मलेशिया में जोहोर के एरिना एमास में आज से शुरू हो रही है। इस जोड़ी ने 2023 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। पुरुष, महिला और मिश्रित युगल में कुल छह जोड़ियां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

प्रतियोगिता में पहले दो दिनों में पूल मैच खेले जायेंगे, उसके बाद सभी श्रेणियों के नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे।