मई 24, 2025 12:52 अपराह्न

printer

मलेशिया मास्टर्स बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट: के. श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में प्रवेश किया

किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के युशी तनाका को 21-18, 24-22 से पराजित किया। इसके साथ ही किदांबी श्रीकांत इस वर्ष मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं।