दिसम्बर 26, 2025 8:28 अपराह्न

printer

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक दोषी करार

जेल में बंद मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को आज कुआलालंपुर उच्च न्यायालय ने अरबों डॉलर के मलेशिया विकास बरहद घोटाले में सत्ता के दुरुपयोग और धन शोधन के आरोप में दोषी ठहराया। प्रधानमंत्री रहते हुए बड़े पैमाने पर हुए इस गबन में उनकी भूमिका पर न्यायाधीश ने अभी तक नजीब को सजा की घोषणा नहीं की है। मलेशिया और अमरीका जांचकर्ताओं के अनुसार इस घोटाले में कम से कम साढे चार बिलियन डॉलर की चोरी हुई थी। यह सरकारी फंड नजीब ने 2009 में अपने पद पर रहते हुए बनाया था। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।