नवम्बर 6, 2025 6:31 पूर्वाह्न

printer

मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत का नेतृत्व करेंगे

निशानेबाजी में, पेरिस 2024 के पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले आज से मिस्र के काहिरा में शुरू हो रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल और पिस्टल) 2025 में भारत के 40 सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगे।

 

इस वर्ष भारतीय निशानेबाजों ने ब्यूनस आयर्स, लीमा, म्यूनिख और निंगबो में आयोजित विश्व कप स्पर्धाओं में कई पदक जीतकर शीर्ष फॉर्म बनाए रखा है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर पिस्टल टीम का नेतृत्व करेंगी, उनके साथ ईशा सिंह और सुरुचि सिंह भी होंगी।

 

राइफल स्पर्धाओं में, 2022 के विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल 10 मीटर एयर राइफल में वापसी करेंगे, जबकि स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम में एलावेनिल वालारिवन, सिफ्ट कौर समरा, अर्जुन बाबूता, अनीश भानवाला और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर जैसे अनुभवी निशानेबाज भी शामिल हैं।

 

यह चैंपियनशिप मिस्र अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सिटी में आयोजित की जा रही है, जिसमें 72 देशों के 720 निशानेबाज भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता इस महीने की 17 तारीख तक चलेगी।