मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 3:01 अपराह्न

printer

मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कंगना रनौत

मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने दूसरे घर मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान  कंगना रनौत ने रविवार को मनाली के साथ लगते शलीन गांव में भाजपा मनाली मंडल के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में शिरकत की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे।
 
 
कंगना रनौत और गोविंद सिंह ठाकुर का शलीन गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने यहाँ पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। वंही  कंगना रनौत ने यन्हा पर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
 
 
वंही इस दौरान सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के शलीन गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है और ऐसे में सभी लोग भी भाजपा के इस नए सदस्य अभियान में जुड़ कर भजापा का सदस्य बन सकते।
 
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गाँव में क्षतिग्रस्त खेल मैदान के लिए सांसद निधि से पाँच लाख रुपए की राशि भी युवक मंडल को प्रदान की है। कंगना रनौत ने कहा कि वे चाहती है कि हिमाचल के बच्चे खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के जो हाल है वो किसी से छुपे हुए नहीं है। आज के समय में प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर सैलरी और पेंशन भी नहीं दे पा रही है।
 
 
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल भी ले रही है ऐसे में सरकार का यह फैसला बिल्कुल गलत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह से प्राथमिक स्कूलों में खेलों को बंद करने का निर्णय लिया है वह गलत है।