होली का पर्व प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। रंगो के इस पर्व पर आज रात होलिका दहन होगा और कल लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और समारोह भी निकाले जाएंगे। आज बाजारों में रंगगुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर रौनक रही। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के साथ ही फुलों की होली खेली गई। पुजारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | मार्च 24, 2024 8:23 अपराह्न
मध्य प्रदेश: होली का पर्व प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है
