जनवरी 12, 2025 1:17 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल में बनाई गई अनोखी रंगोली

 

मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक पर एक अनोखी रंगोली बनाई गई है। राज्य सरकार ने बताया कि यह विश्‍व की सबसे बड़ी थ्री-डी रंगोली है। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर वाली यह रंगोली 18 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाई गई है। इसे बनाने में चार हजार किलो रंग का इस्तेमाल किया गया है। इंदौर की कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम को इसे बनाने में 48 घंटे लगे।

Image