मार्च 24, 2024 8:30 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: सी-विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन का किया जा रहा है त्वरित निराकरण

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आयोग द्वारा इसके लिये बनाए गए सी-विजिल एप पर 22 मार्च तक 173 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका त्वरित निराकरण कर दिया गया है। श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला