फ़रवरी 7, 2026 8:10 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: सीहोर में आज दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में, आज राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन हो रहा है। ज़िले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में यह सम्मेलन दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के सफल कार्यान्वयन के लिए आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।