मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। घायलों को इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
Site Admin | मार्च 10, 2025 11:36 पूर्वाह्न
मध्य प्रदेश: सीधी में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
