मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 1:02 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: सागर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा आयोजन

सागर में आज रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सेक्टोरल-सत्रों में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन, सागर में एमपीआईडीसी के रीजनल कार्यालय का भूमि-पूजन शामिल हैं। प्रदेश के चौथे कॉन्क्लेव का आयोजन जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड में किया जा रहा है।

 

इसमें विभिन्न सेक्टोरल-सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक एवं संबधित सेक्टर,  कृषि, खाद्य प्र-संस्करण और डेयरी क्षेत्र, आदि शामिल हैं। कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग होगा। बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तृत कार्य-योजना पर चर्चा की जायेगी। कॉन्क्लेव में “एक जिला-एक उत्पाद“ सहित विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाये जायेंगे।