मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घोषणा की है कि सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 11 तारीख से राज्य भर में जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। डॉक्टर मोहन यादव ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के विकास और कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और अनावरण किया जाएगा।