मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 29, 2025 12:05 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन होगा। 8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सदन की कुल 10 बैठकें होंगी। अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3377 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

 

इससे पहले कल प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ’सदानीरा’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में किया गया।