दिसम्बर 18, 2024 11:38 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश वन संपदा की दृष्टि से समृद्ध राज्य, यहां औषधीय जड़ी-बूटियों का समृद्ध भंडार: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मध्य प्रदेश वन संपदा की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। यहां पर औषधीय जड़ी-बूटियों का समृद्ध भंडार है। राज्यपाल 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हितग्राहियों को लघु वनोपज संघ अंतर्गत प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण किया। वन मेले का आयोजन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड 23 दिसंबर तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का अपना महत्व है, लेकिन अब चिकित्सा जगत में फिर से आयुष का महत्व बढ़ा है। वन मेले जैसे आयोजन इस नाते बहुत महत्व रखते हैं। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन मेले में विभिन्न स्टाल्स का अवलोकन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला