मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 5, 2024 12:01 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिन के इस पावन अनुष्ठान में कल खरना का विधान संपन्न होगा। बृहस्पतिवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को और शुक्रवार प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ ही महापर्व का समापन हो जाएगा। इंदौर शहर के 150 से अधिक घाटों पर छठ महोत्सव की तैयारी की गयी है।

 

पर्व की शुरुआत आज पहले दिन श्रध्दा, संकल्प और स्वच्छता के प्रतीक नहाय-खाय पर्व के साथ हो गई है। अनूपपुर जिले भर में व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से नदी तालाबों में  जोर -शोर से तैयारी की जा रही है। जिला मुख्यालय अनूपपुर के साथ जमुना भालूमाड़ा, कोतमा, बिजुरीराजनगर में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोयलांचल क्षेत्र डुमरकछार निकाय अंतर्गत छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही है।