मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए 101 प्रत्याशियों ने 154 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कल नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 43 उम्मीदवारों ने 71 नामांकन पत्र दाखिल किए। उम्मीदवार इस महीने की 29 तारीख तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को होगा।
इस बीच मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज अशोक नगर और राजगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव आज बुरहानपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।