मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 13, 2024 1:06 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: राज्य में धमूधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व

पूरे प्रदेश में कल विजयादशमी का पर्व दशहरा धमूधाम से मनाया गया। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने श्योपुर जिले के विजयपुर पुलिस थाने में विधि विधान से शस्त्र पूजन किया। शास्त्रागार में शस्त्राें की मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा की गई।

 

उधर, जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा व संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है। अशोकनगर संवाददाता ने जानकारी दी है कि जिले में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने शस्त्रों की पूजा की।

 

वहीं, नीमच जिले में दशहरा मैदान पर रावण का पुतला द्हन किया गया। सीहोर जिले में पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया।

 

पन्ना जिले के प्राचीन खेजड़ा मंदिर में सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार महाराजा छत्रसाल के वंशज पन्ना नरेश छत्रसाल द्वितीय को मंदिर के पुजारी द्वारा दिव्य तलवार, पान व बीरा भेंट किया गया। खंडवा जिले में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन किया।

 

डिंडोरी से मिली जानकारी के अनुसार यहां उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद प्रतिमाओं का चल समारोह शुरू हुआ जो देर रात तक चलते रहा।