प्रदेश के स्कूलों में कल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त, 2023 को चन्द्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। प्रदेश में आज और कल स्कूलों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की तरफ प्रेरित करना और उनकी जागरूकता के अनुसार उनके समाधान बताना रहेगा। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस का विषय “चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा’’ रखा गया है।
Site Admin | अगस्त 22, 2024 11:33 पूर्वाह्न
मध्य प्रदेश: राज्य के स्कूलों में कल मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित
