मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 1:12 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संचालित किये जाएंगे वृद्धाश्रम

प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वृद्धाश्रम संचालित किये जाएंगे। इन आश्रमों में वृद्धजनों के लिए आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल भोपाल स्थित शिवाजी नगर में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित आनंद धाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर एवं चित्रकूट में वृद्धजन के लिये वृद्धाश्रम संचालित करने के निर्देश दिए।

 

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थान पर इस तरह के धाम और आश्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इससे बुजुर्ग जन इन कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही बुजुर्ग जन की सहायता और उपचार में मदद के लिए विशेष पहल की जाएगी। अभी वृद्धजन के लिये प्रदेश में 11 नवीन 50 सीटर, वृद्धाश्रम भवन बैतूल, गुना, झाबुआ, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, सतना, जबलपुर, खरगौन, टीकमगढ़ एवं सीधी में संचालित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाई दी और उन्हें उपहार भेंट किए।