मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की संख्या में 4 लाख 97 हजार 404 की बढ़ोत्तरी हुई है। कल भोपाल में हुई बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रदेश में 29 अक्टूबर 2024 से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्यक्रम प्रांरभ हुआ था। जो 28 नंवबर 2024 तक चला। सूची का प्रदेश के सभी जिलों में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया गया। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सूची वेबसाइट और आयोग के पोर्टल पर देखी जा सकती है।