मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद का कार्य शुरु होने जा रहा है। इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि संभाग में सोयाबीन उपार्जन वर्ष 2024-25 के लिए 244 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है। इंदौर जिले में 48 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। धार में और खंडवा में 58, खरगोन जिले में 24, बड़वानी में 14, झाबुआ में 19, अलीराजपुर में 14 एवं बुरहानपुर जिले में 09 केन्द्र बनाए गए है। संभाग के विभिन्न जिलों में पंजीकृत किसानों, जिनके द्वारा सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीकरण कराया गया है उसका रकबा करीब 84 हजार 249.87 हेक्टेयर है। करीब 33 हजार 805 किसानों के पंजीयन हुए हैं। खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। खरगोन जिले में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए 6092 किसानों द्वारा अपना पंजीयन किया गया है। इन किसानों की फसल एवं रकबे के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से निर्धारित केन्द्रों पर 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन खरीदी जाएगी।
Site Admin | अक्टूबर 22, 2024 12:55 अपराह्न
मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद का कार्य
