प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रमों का दौर जारी है। मंदसौर जिले के भानपुरा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
गुना में कल कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओल्ड कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर कल बेस किचन, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल एवं फूड ट्रॉलियों की साफ-सफाई के रूप में अभियान मनाया गया। कटनी में कल महिला बाल विकास विभाग ने शहर के 231 केदो की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पर्यवेक्षक परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यालय महिला बाल विकास के सभी अधिकारी कर्मचारी ने सफाई अभियान का संदेश देते हुए रैली निकाली।