मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 7:38 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश में भारतीय वन सेवा के 38 अधिकारियों का तबादला

 

राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 38 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें भोपाल, रायसेन, उज्जैन समेत 16 जिलों के डीएफओ भी बदले गए हैं। इस संबंध में वन विभाग ने आज आदेश जारी किया है।

भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ओपी चौधरी को वन मुख्यालय भोपाल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख बनाया गया है, जबकि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार अग्रवाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख पदस्थ किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति को नर्मदापुरम से भोपाल और मुख्य वन संरक्षक लखन लाल उइके को शहडोल से सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल भेजा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला