मध्य प्रदेश में डिंडोरी जिले की महिलाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्धि पाने के बाद अत्यंत प्रसन्न हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इन महिलाओं के कार्य का उल्लेख इनके लिए किसी अभूतपूर्व उपलब्धि से कम नहीं है। डिंडोरी जिले में रायपुरा की महिलाओं के लिए गर्व का यह क्षण उनकी वर्षों की कठोर मेहनत का परिणाम है। शारदा महिला स्व-सहायता दल से जुडी महिलाओं ने गांव के तालाब का बेहतर प्रयोग करके आत्मविश्वास का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब ये महिलाएं मत्स्य पालन के जरिए बेहतर आय अर्जित कर रही हैं।
Site Admin | सितम्बर 29, 2024 3:41 अपराह्न
मध्य प्रदेश में डिंडोरी जिले की महिलाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्धि पाने के बाद अत्यंत प्रसन्न