मध्य प्रदेश में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सरकार ने जिला स्तर पर गौ पूजा कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हमारे किसानों की दिवाली गोवर्धन पूजा ही से शुरू होती है।
राज्य स्तरीय समारोह के साथ सभी जिलों की प्रमुख गौशालाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये सभी कार्यक्रम गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं पर आयोजित किये जा रहे हैं। भोपाल में गौ संरक्षण पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है।