मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 28, 2025 10:36 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट हैं। पिछले 24 घंटे में धार जिले में 41 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम जिले लगातार बारिश के चलते इटारसी तवा डैम के तीन गेट खोले गए हैं। नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ने से तवा बांध से 36 हजार 372 क्यूसेक पानी छोडा़ गया। वहीं ओंकारेश्वर बांध के 09 गेट खोले गए हैं।

 

उधर खंडवा जिले में लगातार बारिश के चलते इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोल कर 3460 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा हैं जबलपुर में भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे बरगी डैम के 8 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 जिलो के लिए आरैंज अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालो और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा है।