मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 1, 2025 10:28 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहा है स्कूल चलें हम अभियान

मध्य प्रदेश में आज से स्कूल चलें हम अभियान प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान होगा। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा पोर्टल 3.0 का शुभारंभ भी होगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्राइमरी, मीडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।

  

आज से नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2025 के माध्यम से सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्यवाही एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर स्टूडेंड डायरेक्ट्री मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली पर की जा रही है। प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जायेंगी। स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन कल शालाओं में भविष्य से भेंट कार्यक्रम होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला