दिसम्बर 18, 2024 11:50 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज से दिन और रात के तामपान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ जिलों में कोहरे का असर रह सकता है। आज ग्वालियर-चंबल में कोहरा छाया रहा।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति खत्म हो गई है। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। भोपाल में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री, जबकि इंदौर में 10 दशमलव 6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी के अलावा मंडला, उमरिया, नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में भी कड़ाके की ठंड रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला