दशहरा पर्व देशभर में आज उत्साह और परम्परा अनुसार मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर जगह जगह रावण दहन होगा। प्रदेश में इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए।
इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी मंत्री अलग अलग जिलो में शस्त्र पूजन करेंगे।