मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2025 9:47 अपराह्न

printer

मध्‍य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी इकाई के नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न

मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इकाई के नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। पचमढ़ी में इस शिविर के समापन समारोह में वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना भाजपा के डीएनए में है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन भी उपस्थित थे।