प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव से होगा। वहीं विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है।
उनका मुकाबला वन मंत्री रामनिवास रावत से होगा। राजकुमार पटेल बुधनी विधानसभा सीट से 1993 से 1998 तक विधायक रहे हैं जबकि मुकेश मल्होत्रा 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे।