दिसम्बर 15, 2025 4:57 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: पूर्व सांसद राम विलास दास वेदांती का निधन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक अस्पताल में राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती का निधन हो गया है। वे रीवा के मूल निवासी थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से अयोध्या में शोक व्‍यक्‍त किया जा रहा है, जहां वे एक प्रमुख व्यक्तित्व थे। परिवार के सदस्य उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लाएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि डॉ. रामविलास वेदांती का निधन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।