अप्रैल 1, 2024 2:59 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: दो दिनों के आंधी तूफान के बाद राज्य में गर्मी का दौर शुरू

प्रदेश में पिछले दो दिन में कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में वातावरण शुष्क होने लगा है। आज  से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

 

प्रदेश में नर्मदापुरमरीवासागरजबलपुर संभागो मे कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में वर्षा दर्ज की गई वहीं सतना छतरपुर दमोह आदि जिलों में लू का प्रकोप देखा गया है। सर्वाधिक तापमान 40 दशमलव 7 डिग्री सतना में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल के लिए नर्मदापुरम सतना मैहर दमोह उमरिया छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए गर्मी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में बढोतरी होगी। वहीं छिंदवाड़ा पांढुर्ना सिवनी और बालाघाट में ह्लकी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच खंडवा जिले में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।