जनवरी 29, 2025 9:13 पूर्वाह्न

printer

मध्‍य प्रदेश: जैविक कृषि में तेज़ी से बढ़ती जा रही है किसानों की रुचि

मध्‍य प्रदेश में जैविक कृषि में किसानों की रुचि तेज़ी से बढ़ती जा रही है। देश में 15 लाख 92 हजार हेक्‍टेयर का सबसे विस्‍तृत जैविक कृषि क्षेत्र भी मध्‍य प्रदेश में है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार केन्‍द्र सरकार के पारंपरिक कृषि विकास योजना के अंतर्गत तीन हजार से अधिक समुदाय समूह भी मध्‍य प्रदेश में गठित हैं।