मध्य प्रदेश में ग्वालियर में कल राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।
सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पंडित स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के लिए “राष्ट्रीय तानसेन सम्मान” दिया गया। राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार में पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल और श्रीफल भेंट किये जाते हैं। संगीत सम्राट तानसेन के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार है।
इंदौर की संस्था सानंद न्यास को वर्ष 2023 के लिए राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया। यह संस्था पिछले 35 वर्षों से इंदौर में शास्त्रीय संगीत, नाटक और सांस्कृतिक समारोहों के क्षेत्र में काम कर रही है।