मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 11:58 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश के सभी जनपदों में लोक अदालत का आयोजन किया गया

प्रदेश में कल लोक अदालतों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समझौता योग्य प्रकरणों का निपटारा किया गया। एक जानकारी के अनुसार भोपाल जिले में कल आयोजित लोक अदालत के माध्यम से कुल 23 हजार 373 मामलों का निराकरण हुआ। इनमें कुल राशि 69 करोड़ 56 लाख 68 हजार 352 रुपए की राशि जमा करवाई गई। इनमें नगर निगम भोपाल में नेशनल लोक अदालत के 8 हजार 800 मामलों का निराकरण किया गया। आगरमालवा से हमारे संवाददाता ने बताया है कि जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालय सुसनेर एवं नलखेड़ा न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत की 12 खंड पीठों में न्यायालय के लंबित 7960 प्रकरणों को रखा गया था। जिनमें से 354 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं 975 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसमें 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार 807 रूपये की सेटलमेंट राशि जमा हुई।

 

उधर उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में नेशनल लोक अदालत में 711 प्रकरणों को लोक अदालत हेतु गठित 2 खण्डपीठ के समक्ष रखा गया, जिसमें  खण्डपीठ द्वारा लगभग 280 प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रकरणों में 2 करोड़ 98 लाख 5 हजार 949 रुपये के अवार्ड पारित किये गये। उधर डिंडोरी में इस वर्ष की तीसरी ‘नेशनल लोक अदालत में लंबित पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना दावा, चैक अनादरण एवं विभिन्न राजीनामा योग्य आपराधिक व दीवानी प्रकरण सुलझाए गए। मुरैना में 810 प्रकरणों का निराकरण हुआ। राजगढ़ जिले में लोक अदालत के लिए कुल 25 खंडपीठों का गठन किया गया था।