अगस्त 11, 2025 7:54 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर स्वागत किया गया। वहीं अमर शहीदों के वेश में सजे बच्चों और कलाकारों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला