मई 16, 2024 8:26 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मोहन यादव ने हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में जिले के बरही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मोहन यादव ने आज हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में जिले के बरही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पहले से जेल में हैं, अब मंत्री आलमगीर आलम भी जेल चले गए। इसके बाद मोहन यादव ने कोडरमा के जयनगर में एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में भी एक सभा की। सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कश्मीर से  धारा 370 हटाने पर खून-खराबे की बात कहती थी, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने बिना किसी हिंसा के इसे खत्म कर दिया। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने भी संबोधित किया।